फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर लंबे डिवाइडर बनाने का विरोध

Sat, 24 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
एनएच पर लंबे डिवाइडर बनाने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचएआई की ओर से सड़क चौड़ीकरण के साथ ही बीच में लंबे डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। इनका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि बिना स्थान छोड़े सड़क पर बनाए जा रहे डिवाइडर निर्माण से थाने और पेट्रोल भराने जाने को नागरिकों को लंबा चक्कर लगाने के साथ ही घूम कर आवाजाही को मजबूर होना पड़ेगा। एनएचएआई द्वारा डिवाइडर पर कई जगह गैप (कट) न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सितारगंज से टनकपुर तक एनएचएआई (125/9) का सड़क चौड़ीकरण कार्य जोरों पर है। बनबसा में सड़क कार्य के साथ ही सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है, लेकिन सड़क पार करने को जगह (गैप) छोड़े बिना बनाए जा रहे डिवाइडर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि लोगों को थाने, पेट्रोल पंप, एनएचपीसी, नेपाल, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, डिग्री कॉलेज, मिनी स्टेडियम की ओर जाने के लिए दो से ढाई किमी फालतू चक्कर लगाना पड़ेगा।

व्यापार मंडल ने थानाध्यक्ष, एसडीएम समेत एनएचएआई के अधिकारियों को ज्ञापन भेज सड़क पार करने के लिए निर्माणाधीन डिवाइडर पार करने की सुविधा मांगी है। ज्ञापन में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र पाल सिंह, गिरीश जोशी, मदन बोरा आदि के हस्ताक्षर हैं। वहीं एनएचएआई के प्रबंधक पीएस पांडेय ने इंजीनियर भेजकर सर्वे कराने के बाद ही कोई निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन



बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के नागरिकों और ग्रामीणों ने भी प्रशासन को ज्ञापन भेज एनएचएआई पर लंबे डिवाइडर बनाने का विरोध जताया है। उनका कहना है कि ग्रामीणों को अपने मवेशी चारागाह और हुड्डी किनारे तक पहुंचाने में लंबा चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने सड़क पार करने को पेट्रोल पंप के आसपास दो स्थानों पर गैप छोड़ डिवाइडर बनवाने की मांग की है। ज्ञापन में सुरेश सिंह, श्याम सिंह, दरोगा सिंह बिष्ट, पारो राना, दिलदार, चिंतामणि भट्ट आदि के हस्ताक्षर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें