स्टेडियम ब्लू का क्रिकेट चैंपियनशिप पर कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। अंडर-16 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच के साथ ही संपन्न हो गया। फाइनल में स्टेडियम ब्लू ने स्टेडियम रेड को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया है। खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टेडियम ब्लू ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गवांकर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया।
अभिनाश ने सर्वाधिक 28 और रोहित ने 22 रन बनाए। स्टेडियम रेड के गेंदबाज शेखर जोशी ने 4, विशाल ने 2 विकेट लिए। जवाब में स्टेडियम रेड 80 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। नवीन और विशाल ने सर्वाधिक 10-10 रन बनाए। स्टेडियम ब्लू के गेंदबाज शिव और रोहित ने 2-2 विकेट चटकाए।
निर्णायक विशाल बिष्ट और कुलदीप थे। स्कोरर की जिम्मेदारी सोनू ने निभाई और मैच का आंखों देखा हाल महेश ने सुनाया। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने विजेता-उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, रचित वल्दिया, अरुण परगांई, क्रिकेट कोच दीपक सेठी, छात्र संघ अध्यक्ष दीपक पचौली आदि मौजूद थे।