फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर भरान के लिए डाली गई मिट्टी बनीं मुसीबत

Sat, 30 Jul 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
एनएच पर भरान के लिए डाली गई मिट्टी बनीं मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाइवे डिवीजन की ओर से एनएच के किनारे पटरी भरान के लिए डाली गई मिट्टी बारिश में लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। मामूली सी बारिश में मिट्टी सड़क पर फैल रही है, जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। कभी भी कोई वाहन रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।
विज्ञापन


कीचड़ के कारण पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बन रहा है। एनएच में जिला मुख्यालय  के तल्ली मादली, मल्ली मादली के समीप हाल खराब बने हुए हैं। लोगों ने एनएच से पटरी में मिट्टी के स्थान पर पत्थरों का भरान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें