राजकीय पीजी कॉलेज में 37वां क्रीड़ा समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।
छात्र वर्ग में नवीन राय और छात्राओं में पूजा बिष्ट, कमला भट्ट, कमला घटवाल संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किए गए। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा ने विजेताओं का पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ.महेश ढेक ने राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की ओर से क्रीड़ा मैदान के सुधारीकरण के लिए दो लाख और महाविद्यालय के खेल सामग्री के लिए एक लाख रुपए देने का एलान किया।
प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता और क्रीड़ा प्रभारी डॉ.जगदीश चंद्र जोशी के संचालन में हुई 400 मीटर दौड़ में विकास सिंह बिष्ट, ललित सिंह, रोहित मेहरा, छात्रा वर्ग में कमला भट्ट, पूजा उप्रेती, कविता पांडेय, 800 मीटर में ललित सिंह, विकास सिंह, रमेश सिंह, छात्राओं में सोनू, पूजा, कमला, 1500 मीटर में ललित सिंह, नीरज सिंह, सुरेश सिंह, छात्राओं में सोनू, पूजा, मनीषा, 3000 मीटर में रमेश सिंह, सुरेश सिंह, नीरज सिंह, छात्राओं में सोनू, पूजा, सुमन, 5000 मीटर में रमेश सिंह, सुनील, सुरेश, पूजा, मनीषा, शबनम पहले तीन स्थानों में रहे।
लंबी कूद में नवीन राय, धीरज सिंह, संतोष सिंह, छात्राओं में कमला भट्ट, कमला घटवाल, पूजा, ऊंची कूद में नवीन राय, राहुल ढेक, ललित सिंह, छात्राओं में पूजा, सुम, पूजा उप्रेती, त्रिकूद में राहुल, धीरज, नवीन, छात्राओं में कमला, कमला भट्ट, पूजा, गोला क्षेपण में शशांक, ललित, धीरज, छात्राओं में नंदू, कमला, सिमरन, तार गोला क्षेपण में शशांक, ललित, अमित, छात्राओं में सलौनी, नंदू, सिमरन, चक्का क्षेपण में नवीन, शशांक, सौरभ, छात्राओं में नंदू, सिमरन, विनीता, भाला क्षेपण में ललित, सौरभ, दीपक, छात्राओं में नंदू, सलौनी, ज्योति ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों के रूप में डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.तौफिक अहमद, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.कमलेश भाकुनी आदि ने सहयोग किया।