फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े जाएं असल दोषी 

Sun, 04 Dec 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसाइटी ने लोहाघाट में अवैध रूप से पकड़े गए सरकारी सस्ता गल्ले के चावल का खुलासा करने की मांग की है। आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारी मात्रा में पकड़े गए अवैध राशन से किसी भी क्षेत्र के सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कोई भी लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


लिहाजा इस मामले में कोटेदारों को उत्पीड़ित न किया जाए। उत्पीड़न करने पर तमाम सरकारी गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल की चेतावनी दी है। संगठन ने इस मुद्दे को प्रांतीय संगठन के सामने रखा है।

सोसायटी ने कहा कि कोटेदारों को परेशान करने के बजाय सरकारी राशन कहां से आया और किसने डंप किया था इसका पता लगाना चाहिए। गल्ला विक्रेताओं पर दबाव बनाने के बजाय असली दोषी को पकड़ा जाए। उन्होंने शीघ्र मामले का खुलासा न करने पर जनवरी माह का राशन नहीं उठाने की चेतावनी दी है। कोटेदारों की दुकानों में निरीक्षण के अलावा छापामारी न की जाए।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग की लिप्तता का विधायक ने लगाया आरोप
 बृहस्पतिवार को दो पिकअप में भारी मात्रा में पकड़े गए सरकारी चावल मामले में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। विधायक ने इस मामले में पूर्ति विभाग की लिप्तता का भी शक जाहिर किया है। कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन को अवैध रूप से रखे गए सरकारी राशन के लोकेशन की जानकारी दी थी, लेकिन फिर भी सरकारी राशन को ठिकाने लगाने वाले असर आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें