फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्चे को सकुशल मां को सौंपा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति और क्षेत्र के जागरूक लोगों के हस्तक्षेप के बाद बाराकोट निवासी विधवा महिला को उसका बच्चा सकुशल सौंप दिया है। बच्चे को उसकी मां अपने घर ले गई। करीब एक सप्ताह पूर्व बाराकोट ब्लॉक के एक गांव की विधवा महिला ने लोहाघाट उप जिला अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लोक लाज के भय से वह महिला बच्चे को अपने साथ घर ले जाने को राजी नहीं हुई थी। महिला ने लिखित रूप से उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर को अपना बेटा सौंप दिया था। उस दौरान गोद लेने की कोई औपचारिक कानूनी कार्यवाही नहीं की गई थी। मामले का पता चलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल में खूब हंगामा काटा। इसके बाद एसडीएम ने बाल कल्याण समिति और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी देने के साथ डॉ. जुनैद को बच्चे के उचित पालन पोषण के आदेश दिए थे।
बुधवार की देर शाम को चाइल्ड लाइन की जिला समन्वयक संतोषी, जानकी राणा, ललिता बोहरा, सीमा देवी, काउंसलर पूजा लोहनी की मौजूदगी में चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद ने महिला को उसके बच्चे को सौंप दिया। महिला को उसका बच्चा दिलाने में लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पांडेय ने सहयोग दिया। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि नवजात बच्चे को उसकी मां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें