फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन के साथ पॉलीटेक्निक को नया ट्रेड भी मिला

विज्ञापन
चंपावत का राजकीय पॉलीटेक्निक भवन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। इस शिक्षा सत्र से चंपावत के राजकीय पॉलीटेक्निक में एक नए ट्रेड की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस साल से अपने भवन में संचालित इस पॉलीटेक्निक में फिलहाल एकमात्र ट्रेड था। अब यहां ट्रेडों की संख्या बढ़कर दो हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 से संचालित पॉलीटेक्निक को इस साल दोहरी सौगात मिली है। सात साल से किराये के भवन में चला यह संस्थान इस साल मार्च से अपने भवन में संचालित है जबकि किराए के भवन में चलने पर इसमें सिर्फ एक ट्रेड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की ही पढ़ाई हो रही थी।
अन्य आधारभूत ढांचे की कमी से यहां की छात्र संख्या भी 90 के बजाय सिर्फ 31 ही थी लेकिन अब अपने भवन में पढ़ाई शुरू होने के साथ एक और ट्रेड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई होगी। प्राचार्य रोहित जोशी ने बताया कि आजकल ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से इस साल दो नए ट्रेडों के लिए मान्यता मिल गई है लेकिन स्टाफ की कमी के कारण क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा ट्रेड अभी शुरू नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

आठ नए ट्रेड खोलने के लिए आवाज मुखर
चंपावत। राजकीय पॉलीटेक्निकमें ट्रेड बढ़ाने के लिए आवाज मुखर हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण पांडेय ने युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए यहां आठ नए ट्रेड खोलने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सिविल, यांत्रिकी, केमिकल, कंप्यूटर साइंस, पर्यावरण, जैव प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, फार्मेसी के पाठ्यक्रम की स्वीकृति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें