फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौखेत और बकुंडी के ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पूरी

विज्ञापन
चंपावत के ढकना बडोला में सड़क कटिंग कार्य के शुभारंभ मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की ढकना बडोला ग्राम पंचायत में रौखेत और बकुंडी के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूरी कर दी है। रविवार को रौखेत से लेकर बकुंडी तक 600 मीटर सड़क कटिंग के कार्य का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल महामंत्री कपिल खर्कवाल, ब्लॉक विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी, दिनेश चौड़ाकोटी ने सड़क कटिंग कार्य का शुभारंभ किया। ढकना बडोला की ग्राम प्रधान हीरा देवी ने विधायक कैलाश गहतोड़ी का धन्यवाद जताया। कहा कि ग्रामीण वर्षों से इस सड़क की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से बुजुर्ग, बीमार, गर्भवती महिलाओं को अब मुख्य सड़क तक लाने ले जाने में सुविधा हो सकेगी। सड़क कटिंग के लिए जेसीबी मशीन के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने जेसीबी चालक का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण श्याम सिंह, नारायण दत्त, शंकर दत्त, छतर सिंह, रमेश सिंह, गोपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें