फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद धरी रह गई यातायात नियंत्रण की नई व्यवस्था

Wed, 07 Mar 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले में शहर की यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने को शारदा से खनिज निकासी करते शक्तिमान ट्रकों का रास्ता बदलते ही बुधवार को सड़क हादसे में छात्र कुणाल की जान चली गई। प्रशासन एवं पुलिस ने शहर में यातायात दबाव कम करने को शक्तिमान ट्रकों के लिए नए रास्ते की व्यवस्था की थी, लेकिन हादसे के बाद फिर शक्तिमान ट्रक पुराने रूट से ही चलने लगे।
विज्ञापन


पूर्णागिरि मेले से शहर की आंतरिक सड़कों पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मंगलवार से ही शक्तिमान ट्रकों के लिए वाया किरोड़ा रोखड़-पूर्णागिरि मार्ग से व्यवस्था की है, ताकि खनिज निकासी करते ट्रक शहर से बाहर ही बाहर आवाजाही कर सकें। इस नई व्यवस्था का बुधवार को दूसरा ही दिन था कि शक्तिमान ट्रक ने राह चलते छात्र को कुचल दिया। खनिज निकासी के इस नए रास्ते की व्यवस्था पर ट्रक स्वामियों ने एतराज भी किया, लेकिन प्रशासन एवं पुलिस नहीं मानी। बुधवार को हादसे के बाद यह नई व्यवस्था धरी रह गई। शक्तिमान ट्रक फिर से पुराने रास्ते से आवाजाही करने लगे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि नई व्यवस्था एसडीएम एवं सीओ के निर्देश पर तय की गई थी, जिसे लागू रखने या न रखने का फैसला उन्हीं के निर्देश पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें