फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फाइनल जीत बिछुआ इलेवन ने की ट्रॉफी अपने नाम

Fri, 07 Feb 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गुदमी नई बस्ती स्थित मां पूर्णागिरि शारदा क्रिकेट क्लब का नशामुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिछुआ इलेवन ने जीत ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया।
विज्ञापन


नशामुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिछुआ इलेवन और पूर्णागिरि शारदा क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर बिछुआ इलेवन ने निर्धारित 16 ओवरों में 133 रन बनाए। जवाब में पूर्णागिरि शारदा क्रिकेट क्लब की टीम 16 ओवरों में 117 रन ही बना सकी। बिछुआ इलेवन ने फाइनल मुकाबला 16 रनों से जीत लिया।
निर्णायक निर्मल कुमार, बहादुर चंद रहे। आंखों देखा हाल बिजेंद्र कुमार और सुरेश कुमार ने सुनाया। खटीमा से आए विशिष्ठ अतिथि रमेश सिंह चौहान ने दोनों टीमों को जर्सियां वितरित की। यहां अतिथि सुरेश उप्रेती, नवल किशोर आदि रहे। कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष विनोद भारती, सदस्य हरीश कोहली, नरेश कुमार, विपिन लोहिया आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें