बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सचल दल के रूप में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. रेखा बिष्ट, डाॅ. राजेंद्र केड़ा और प्रियंका लोहनी ने बनबसा महाविद्यालय के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। सचल दल ने परीक्षा संबंधी गतिविधियों के निरीक्षण के साथ भवन को भी देखा। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को गतिमान परीक्षाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
उन्होंने परीक्षार्थियों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। वहां मुक्त विवि के समन्वयक डाॅ. राजीव कुमार, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. भूपनारायण दीक्षित, डाॅ. सुशीला आर्य, डाॅ. सुधीर मलिक, डाॅ. हेम चंद्र गहतोड़ी, कर्मी त्रिलोक चंद्र कांडपाल आदि रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ एवं उत्तराखंड शासन के प्रोजेक्ट गौरव के तहत छात्र छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाना तय हुआ है। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. दीक्षित ने बताया कि इस सबंध में सत्र 2022 से 2024 तक पंजीकृत विद्यार्थियों का प्रतिभाग ही संभव होगा। जिसके लिए हाइपर लिंक और क्यूआर कोड स्केनिंग के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकेगा। बताया कि इस संबंध में जल्द ही प्रशिक्षण की तिथि घोषित की जाएगी।