फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल के गृहमंत्री ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया

Sun, 06 Jul 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल के कंचनपुर में लोगों के साथ नेपाल के गृहमंत्री। स्रोत : भीमदत्त नगरपालिका - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक रविवार को अपने गृहनगर कंचनपुर पहुंचे। उन्होंने महाकाली गाइडबंध और दोधारा चांदनी में सूखा बंदरगाह ड्रायपोर्ट निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कंचनपुर प्रशासन को शांति, सुरक्षा, सुशासन और आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले साल कंचनपुर में महाकाली की बाढ़ से हुए नुकसान के बाद सरकार ने भीमदत्त नगरपालिका 11,12,13 वार्डों को आपदा ग्रस्त घोषित किया था। नेपाल सेना पिछले साल से क्षतिग्रस्त तटबंध निर्माण और महाकाली नदी को चैनेलाइज करने को काम कर रही है।
रविवार को गृहमंत्री रमेश लेखक ने इन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान की रोकथाम में लगे नेपाल सेना कर्मियों का आभार भी जताया। सेना के इंजीनियर कर्नल निशांत छेत्री ने गृहमंत्री को तटबंधों के निर्माण संबंध में जानकारी दी। गृहमंत्री ने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से आमजन की समस्या दूर होगी। इस मौके पर ग्रामीणों ने भुजेला नदी की धारा को सीधे महाकाली नदी में प्रवाहित करने की मांग की। गृहमंत्री ने कंचनपुर के मुख्य जिलाधिकारी लक्ष्मण ढकाल और सुरक्षा प्रमुखों से जिले में शांति और सुरक्षा के अलावा आपदा प्रबंधन तैयारियों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें