फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सिगरेट के साथ नेपाली युवक पकड़ा

Tue, 18 Jun 2019 10:29 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बनबसा सीमा पर पकड़ा गया आरोपी एसएसबी टीम के साथ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही करीब एक लाख रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट के साथ एक नेपाली युवक को दबोचा है। जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी युवक को बरामद सिगरेट के साथ कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।

विज्ञापन


नेपाल से विदेशी सामान की तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। तस्कर खुली सीमा का फायदा उठाकर सीमा पर तैनात सुरक्षा बल की निगाह से बचकर चोर रास्तों से विदेशी सामान की तस्करी के धंधे को अंजाम दे रहे हैं। सीमा पर तैनात एसएसबी ने तस्करी का एक और मामला पकड़ा है।

मंगलवार को एसएसबी की ई कंपनी के प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह भंडारी के नेतृत्व में जवानों की टीम सीमा पर गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक हाथ में बड़ा थैला लिए नेपाल की ओर से बनबसा की ओर आ रहा था। जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली तो थैले से बड़ी मात्रा में विदेशी मार्लबोरो गोल्ड ब्रांड सिगरेट बरामद हुई।
विज्ञापन


एसएसबी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नेपाल के कंचनपुर जिले निवासी वीरेंद्र बहादुर शाही है। उन्होंने बताया कि बरामद सिगरेट की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी को बरामद सिगरेट के साथ बनबसा कस्टम को सौंपा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें