फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर निर्माण स्थल देखने नेपाली सचिव पहुंचे टनकपुर बैराज

विज्ञापन
टनकपुर बैराज के समीप एनएचपीसी के अधिकारियों से वार्ता करते नेपाली सचिव रविंद्र नाथ श्रेष्ठ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए प्रस्तावित सिंचाई नहर के संबंध में जानकारी लेने नेपाल के सचिव रविंद्र नाथ श्रेष्ठ ने मौका मुआयना किया। उन्होंने नहर निर्माण शुरू होने और निर्माण संपन्न होने में लगने वाले समय के संबंध में एनएचपीसी के अधिकारियों से पता किया। उन्होंने टनकपुर बैराज से प्रस्तावित भारत से नेपाल सीमा तक सड़क के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति कराने को 1.2 किमी (नेपाल सीमा तक) लंबी कैनाल का निर्माण प्रस्तावित है जिसे भारत सरकार की ओर से बनाया जाना है। भारत सरकार ने एनएचपीसी को कार्यदायी संस्था बनाया है। बुधवार को नेपाली सचिव रविंद्र नाथ श्रेष्ठ (सिंचाई सचिव) ने टनकपुर बैराज से भारतीय भूभाग में नेपाल सीमा तक प्रस्तावित नहर स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (सिविल) एसके शर्मा से नहर निर्माण के संबंध में मालुमात की। नेपाली सचिव ने बताया कि भारत की ओर से अपने क्षेत्र में निर्माण पूरा करते ही नेपाल भी अपने हिस्से में नहर का निर्माण शुरू करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नेपाल के डायरेक्टर जनरल मधुकर प्रसाद राजभंडारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर लोक बहादुर थापा, सब डिविजिनल इंजीनियर राम प्रसाद, इंजीनियर प्रेम चंद्र झा, करुणाकर पंत, राजेश भक्त पोखरल, वरिष्ठ प्रबंधक पीके पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक पर्यावरण मनोज कुशवाह, सहायक प्रबंधक सिविल जयवीर भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें