फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली सवारियों ने लगाया लूट का आरोप

Mon, 08 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
तांगा चालकों की तर्ज पर अब सवारी ढोने वाले बाइक चालकों पर भी लूट का आरोप लगने लगा है। दो दिन पूर्व नेपाली सवारियों ने नेपाल पुलिस को कथित लूट की मौखिक जानकारी देते हुए चार भारतीय बाइक सवारों पर लूटपाट की शिकायत की थी। नेपाल पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेेेकर सवारियों के पैसे वापस कराए जबकि दो अन्य युवक फरार हैं। युवकों की बाइक नेपाल पुलिस के कब्जे में है।  
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 6 फरवरी को बनबसा से चार स्थानीय युवकों ने कुछ नेपाली सवारियों को नेपाल तक छोड़ने के लिए अपनी बाइक में बैठाया। नेपाली सवारियों ने गड्ढा चौकी पुलिस को भारतीय बाइक चालक युवकों पर उनसे लूट की सूूचना दी। गड्ढा चौकी थानाध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने दो बाइक सवारों को दबोच उनसे सवारियों के पैसे वापस करा छोड़ दिया। जबकि उनकी बाइक कब्जे में ले ली है। दो अन्य बाइक चालक फरार हैं। गड्ढा चौकी के थानाध्यक्ष ने बाइक चालकों की लूट के संबंध में बनबसा पुलिस को भी अवगत कराया है। शारदा बैराज पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें