फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: श्यामलाताल झील में डूबा नेपाली मजदूर, खोज जारी

Thu, 23 May 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के श्यामलाताल में खोजीबीन अ​भियान चलाती रेस्क्यू टीम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर श्यामलाताल झील में एक नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना के बाद खोजबीन अभियान चलाया गया। घंटों खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को सूखीढांग से पांच किमी दूर श्यामलाताल झील में काम से लौटते समय कुछ नेपाली मजदूर झील में नहाने लगे। इस दौरान उनका साथी धीरज मल (55) काफी देर बाद भी झील से बाहर नहीं आया। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ठुलीगाड़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी मजदूर का कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिक अपने परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी करता था। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें