फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur News: झील में नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना, पुलिस, SDRF की टीमों का रेस्क्यू अभियान जारी

Thu, 23 May 2024 05:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

टनकपुर में जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर श्यमलाता झील में एक नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना के बाद खोजबीन अभियान चलाया गया। घंटों खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

टनकपुर में जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर श्यमलाता झील में एक नेपाली मजदूर के डूबने की सूचना के बाद खोजबीन अभियान चलाया गया। घंटों खोजबीन के बाद उसका कहीं पता नहीं चला।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सूखीढांग से पांच किमी दूर श्यमलाताल झील में काम से लौटते वक्त कुछ नेपाली मजदूर झील में नहाने लगे। इस दौरान उनका साथी धीरज मल (55) काफी देर बाद भी झील से बाहर नहीं आया। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: दूसरी जेल में भेजे जाएंगे बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी, इस अनहोनी का है डर...पुलिस को मिले हैं इनपुट
विज्ञापन


ठुलीगाड़ पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी मजदूर का कोई पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिक अपने साथियों के साथ परिवार के साथ यहां रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें