एसएसबी द्वारा नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही भैंसों के साथ गिरफ्तार आरोपी व एसएसबी जवान।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही दस भैंसों के साथ नेपाल के मटैना गांव निवासी रमेश वाघी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को मय भैंसों के कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
एसएसबी की 57वीं वाहिनी की ए कंपनी के जवानों की टीम भारत-नेपाल पर पेट्रोलिंग कर रही थी कि सीमा स्तंभ संख्या 809/4 ए के पास टीम को रमेश वाघी भैंसों को नेपाल से भारत की ओर लाता नजर आया। एसएसबी के निरीक्षक आनंद सिंह भंडारी ने बताया कि पूछताछ में रमेश वाघी ने बताया कि बरामद भैंसें खटीमा के इस्लामनगर गोहटिया निवासी चांद नामक पशु तस्कर को सौंपी जानी थी। भैंस पहुंचाने के एवज में पशु तस्कर द्वारा उसे दो हजार रुपये दिए गए थे।