फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख से अधिक की आयुर्वेदिक दवाएं पकडी

विज्ञापन
बनबसा बैराज पुलिस की गिरफ्त में तस्करी की दवाईयों के साथ पकड़ा गया नेपाली आरोपी नवीन भट्ट। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बैराज चौकी पुलिस ने एक नेपाली युवक को तस्करी की आयुर्वेदिक दवाओं के साथ पकड़ कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। पकड़ी गई दवाओं की कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन

शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट, कां. दीपक सिंह, महिला कां. कमला कोहली शारदा बैराज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच उन्हें किसी नेपाली युवक के संदिग्धावस्था में बेलबंद्धगोठ से नेपाल जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां पहुंच नेपाली युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से भारी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाएं बरामद हुईं।
बैराज चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए नेपाली युवक के पास दवाओं के बिल, कस्टम क्लेयरेंस आदि नहीं थे। इसके अलावा वह प्रतिबंधित मार्ग से सामान की खेप लेकर नेपाल जा रहा था। युवक भारत से दवाएं खरीदकर बेलबंद्धगोठ से नेपाल के चांदनी को ले जा रहा था। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नेपाली युवक नेपाल के सूखासाल वार्ड संख्या 10 जिला कंचनुपर निवासी नवीन भट्ट को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्टम ने आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर दवाएं जब्त कर छोड़ दिया है। पकड़ी गई दवाओं की कीमत करीब 168729 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें