फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रावड़ो पड़ी गयो बैर, युद्ध हुना-हुना कई काल बीतया...

विज्ञापन
गुमदेश के जिंडी गांव में गौरों का गायन करतीं महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
गुमदेश क्षेत्र के जिंडी, सुनकुरी, लुपड़ा, बाराकोट में नौमाना, सिंगदा और खेतीखान में गौरा महोत्सव की धूम मची है। महिला-पुरुष रामायण और महाभारत कालीन घटनाओं को गीतों के जरिए गा रहे हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान ग्राम प्रधान मदन कलौनी और कल्याण चंद ने बताया कि महोत्सव के सातवें दिन जिंडी सुराड़, कलौटा, पीपल खान, बसकुनी, सिरकोट, जाख आदि गांव में गौरा महोत्सव हुआ। सुबह पूजा-अर्चना के बाद गौरा, धूमारी और चाली का गायन किया जिसमें राम और रावण का युद्ध हुआ।
इसमें राम रावड़ो पड़ी गयो बैर, युद्ध हुना-हुना कई काल बीतया, ली हाल्यों विभीषण को साथ आदि कई प्रसंगों का वर्णन किया गया। महिलाओं ने गौरा देवी की मूर्ति के चारों ओर मांगलिक गीत गाए। महोत्सव में सहयोग करने वाले नर सिंह सामंत, विक्रम सिंह सामंत, उमेद सिंह सामंत, जोगा सिंह सामंत, दिवान सिंह सामंत आदि रहे।
विज्ञापन

जिले की नेपाल सीमा से लगे लुपड़ा गांव में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोहन सिंह, नाथ सिंह, कल्याण सिंह, प्रेम सिंह ने पुरुषों के साथ तो महिलाओं ने अलग से टोली बनाकर गौरा गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें