फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी के बिना भारत नहीं आ पाएंगे नेपाली नागरिक

Wed, 03 Aug 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
बार्डर पर नेपाली नागरिकों की आईडी चेक करते एसएसबी जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंद्रह अगस्त तक बिना आईडी प्रूफ के कोई नेपाली नागरिक भारत में प्रवेश नहीं कर पाएगा। भारत आने वाले नेपाली नागरिकों को अपनी पहचान और नेपाल के नागरिक होने का प्रमाण एसएसबी को दिखाना होगा। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता के मद्देनजर एसएसबी को नेपाल सीमा से भारत आने वाले नेपाली नागरिकों की आईडी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी के आईजी श्याम सिंह के निर्देश पर 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने एफ कंपनी को नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों की आईडी की जांच करने को कहा है।

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट के चलते कहीं कोई अनजान, असामाजिक तत्व और गैर नेपाली नागरिक नेपाल के रास्ते भारत न प्रवेश कर पाए इसके लिए खास सतर्कता बरती जा रही है। भारत सरकार और एसएसबी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के तहत 15 अगस्त तक सीमा पर विशेष निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


एफ कंपनी के प्रभारी एसआई हरसुख चौहान ने बताया कि एसएसबी जवान नेपाली नागरिकों की आईडी की जांच कर ही उन्हें भारत प्रवेश करा रहे हैं। उधर इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा ने बताया कि राज्य के उच्चधिकारियों से स्वतंत्रता दिवस तक सीमा पर निगरानी तेज करने के निर्देश मिले हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें