हटाने से पूर्व नेपाल की ओर से नो मेंस लैंड की विवादित भूमि पर रखा गया शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसी?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। भारतीय प्रशासन की आपत्ति जताने के 21 दिन बाद नेपाल ने टनकपुर सीमा से लगे ब्रह्मदेव के विवादित नो मैंस लैंड से शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसीआर) टिनशेड हटा लिया है। हालांकि पुलिया निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा नहीं भरा है।
भारत-नेपाल की सीमा स्पष्ट नहीं होने से आए दिन सीमा पर अतिक्रमण का विवाद नेपाल की ओर से पैदा किया जाता है। नेपाल की ओर से गत 12 मार्च को भी विवादित नो मैंस लैंड पर पुलिया निर्माण के लिए खोदाई और शांति पुनर्स्थापना गृह (पीसीआर) का टिनशेड रखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया था। भारतीय प्रशासन की आपत्ति के बाद नेपाल ने पुलिया का निर्माण रोक दिया था और टिनशेड को हटाने का भरोसा दिया था। पर 21 दिन बाद भी अतिक्रमण की यथा स्थिति बनी रही। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर नेपाल ने पीसीआर टिनशेड को विवादित भूमि से हटाकर नेपाल की ओर शिफ्ट कर लिया है। भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों ने भी टिनशेड हटाने की पुष्टि की है।