फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल भारत मैत्री बस सड़क पर फंसी

Sat, 13 Apr 2024 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस वैकल्पिक मार्ग में फंस गई। इससे यातायात बाधित हो गया। क्रेन की मदद से बस को धक्का लगाकर खींचा गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बनबसा से नेपाल-भारत मैत्री बस यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही थी। चालक ने शारदा नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग से बस को नेपाल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बस सड़क खराब होने के कारण फंस गई। चालक ने बस को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन बस टस से मस नहीं हुई। इससे यातायात कई देर तक बाधित हो गया। इसके बाद शारदा बैराज पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से किसी तरह बस को सड़क से निकाला। यात्रियों ने बस को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस और यूपी सिंचाई विभाग का आभार जताया। आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण बस सड़क पर फंस गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें