फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

Sun, 16 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार से नेपाल-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। इस सैन्य अभ्यास को नेपाल की कूटनीति संबंधों में नई पहल माना जा रहा है। दस दिनी संयुक्त सैन्य अभ्यास को सागरमाथा (एवरेस्ट) मैत्री 2017 का नाम दिया गया है।

भारत के बाद अब नेपाल सेना ने रविवार से चीनी सेना के साथ सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। काठमांडू से प्रकाशित नेपाली दैनिक कांतिपुर समाचार पत्र के 14 अप्रैल के अंक में प्रकाशित समाचार के अनुसार नेपाल आर्मी और चीन जनमुक्ति सेना के बीच होने वाला सैन्य अभ्यास 25 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास कहां आयोजित किया जा रहा है और कितने जवान सैन्य अभ्यास में प्रतिभाग करेंगे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कांतिपुर समाचार पत्र में प्रकाशित नेपाल सेना के प्रवक्ता झंकर बहादुर कडायत ने इस सैन्य अभ्यास में नेपाल सेना को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के अलावा दैवी आपदा से निपटने, आतंकी वारदातों, विभिन्न आंतरिक और वाह्य समस्याओं पर नियंत्रण का प्रशिक्षण देना बताया है। चीन की सेना के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास का प्रारूप चीन ने पिछले वर्ष 2016 में तैयार किया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें