मां पूर्णागिरि के दर्शन को मुख्य मंदिर की ओर जाते श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि धाम में रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की आवक रही। करीब तीस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर दरबार में मत्था टेका। पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला बना है।
मेले में वैसे इन दिनों श्रद्धालुओं की आवक कम हैं, लेकिन रविवार का अवकाश होने के कारण भीड़ अधिक उमड़ी। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं की आवक बढ़ने लगी थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक 24 घंटे में तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मां के दरबार में पूजा-अर्चना की।
पीलीभीत से मझोला तक ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन मझोला से टनकपुर आने के लिए उन्हें रोडवेज बसों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। ज्यादातर श्रद्धालु चार्टर्ड बसों, ट्रकों, निजी वाहनों के साथ ही साइकिलों से आ-जा रहे हैं।