फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल ने किया कब्जा, भारतीय टीम ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल की ओर से ब्रह्मदेव में एक नागरिक ने मानवरहित क्षेत्र (नोमैंस लैंड) में अतिक्रमण की कोशिश की। इसका पता चलते ही भारतीय प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नेपाल प्रशासन से अतिक्रमण पर आपत्ति जताकर अतिक्रमण जल्द हटाने को कहा है। नेपाल प्रशासन ने अतिक्रमण को स्वीकारते हुए हटाने की बात कही है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा स्पष्ट नहीं होने से मानवरहित क्षेत्र पर अतिक्रमण का विवाद अक्सर उठता है। शुक्रवार को फिर ब्रह्मदेव बाजार के शुरुआती छोर पर एक नागरिक ने मानवरहित क्षेत्र में पक्के भवन का निर्माण कर अतिक्रमण की कोशिश की। इसका पता चला तो भारतीय प्रशासन सक्रिय हुआ। एसएसबी की सूचना पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया और सीओ अविनाश वर्मा ने एसएसबी आदि फोर्स के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नेपाल पुलिस और वहां सशस्त्र पुलिस के अधिकारियों को भी मौके पर बुला अतिक्रमण की कोशिश पर कड़ी आपत्ति जताकर अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र के अधिकारियों ने भी अतिक्रमण की कोशिश की बात को स्वीकार करते हुए अतिक्रमण को हटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें