फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश पर है विलंब, नेपाली सुरक्षा एजेंसी एपीएफ को नहीं मिले नेपाली सरकार से निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल सरकार के फरमान के बाद भी नेपाल प्रशासन ने बनबसा सीमा से भारतीय नागरिकों को नेपाल प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। बनबसा से लगी नेपाली सीमा गड्ढा चौकी से भारतीयों के प्रवेश को अभी नेपाल की सुरक्षा एजेंसी एपीएफ को कोई निर्देश नहीं मिला है। इससे बनबसा के लोगों के अलावा व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

नेपाल सरकार ने 29 जनवरी को भारत नेपाल सीमाओं से भारतीयों को नेपाल प्रवेश की अनुमति देने के संबंध में 26 सीमाओं से फरमान जारी किया गया था। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाना बताया गया था, लेकिन नेपाल ने बनबसा से लगी गड्ढा चौकी से भारतीयों के नेपाल प्रवेश को सीमा नहीं खोली है। नेपाल की सुरक्षा एजेंसी एपीएफ के इंसपेक्टर पदम भंडारी ने बताया कि उनके पास नेपाल सरकार से सीमा खोलने संबंधी कोई पत्र नहीं आया है। उधर टनकपुर के श्री पूर्णागिरि तहसील के उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि नेपाल एपीएफ को सीमा खोलने संबंधी आदेश न मिलने से भारतीयों के नेपाल प्रवेश पर अभी प्रश्नचिह्न लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें