फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा की गतिविधियां, अतिक्रमण की निगरानी

Tue, 16 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम चन्याल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा की गतिविधियों को लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एसडीएम अनिल चन्याल ने सोमवार को  पुलिस, वन, राजस्व, लोनिवि एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।
 बॉर्डर में अतिक्रमण के साथ ही सीमा स्तंभों की स्थिति, गतिविधियों के बारे में जानकारियां एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। तहसील में आयोजित अधिकारियों की बैठक में नेपाल सीमा को लेकर गहन विचार-मंथन हुआ। एसडीएम ने बताया कि नेपाल सीमा पर सुरक्षा, अतिक्रमण की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व, पुलिस, फॉरेस्ट, लोनिवि, खुफिया विभाग को बॉर्डर क्षेत्र की गतिविधियों और अतिक्रमण के बारे में जानकारी जुटाने को कहा गया है। बैठक में तहसीलदार आरके गौतम, सीओ आरएस रौतेला, शारदा क्षेत्र के एसडीओ राजेश श्रीवास्तव, रेंजर ख्याली राम आर्य, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, बनबसा थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, अभिसूचना इकाई के उप निरीक्षक भुवन भट्ट, स्पेशल ब्रांच के एएसआईओ पीतांबर दत्त भट्ट आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें