फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : एनएच पर खड़ी कर दी बिना तेल के दो जेसीबी

विज्ञापन
लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में भारतोली के पास आया भारी मलबा। स्रोत: यात्री
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतोली के पास भारी मलबा आने से सड़क घंटों बाधित रही। कार्यदायी संस्था एनएच की लापरवाही से हाईवे पर फंसे यात्री परेशान हो गए। बंद सडकों को खोलने के लिए चौबीसों घंटे जेसीबी मशीनों की व्यवस्था करने के प्रशासन के दावों के हवा निकल गई। राजमार्ग पर बिना तेल के दो जेसीबी तैनात करने पर यात्रियों ने एनएच की कार्य प्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से भारतोली के पास हाईवे पर भारी मलबा आ गया। यात्रियों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए लगी मशीन सड़क किनारे खड़ी थी, आपरेटर ने बताया कि मशीनों में तेल नहीं है। इससे एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
इस पर बच्चे, बुजुर्ग, बीमार और आवश्यक कार्य के लिए जा रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच की ओर से एक और मशीन और तेल भेजने के करीब ढाई घंटे बाद एनएच पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने एनएच विभाग व प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा कि आपदा काल में बंद सड़कों को खोलने के लिए बिना तेल की मशीनों को खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा विभाग की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। नौ बजे मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।

कोट

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर भारतोली के पास एनएच विभाग और लोनिवि की एक-एक जेसीबी मशीनें लगी हैं। रात में मलबा हटाने से मशीनों का तेल खत्म हो गया। कुछ ही दूरी पर कैंप कार्यालय में तेल रखा था। बाद में तेल डालकर मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू की। मंगलवार को एनएच विभाग की एक और नई मशीन को भारतोली में तैनात किया जाएगा। - विवेक कुमार, एई एनएच।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें