फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन में बदलने का काम लगभग पूरा

Wed, 11 Oct 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
छोटी रेल लाइन को बड़ी रेल लाइन में बदलने का काम रेलवे ने लगभग पूरा कर दिया है। स्टेशन में वाशिंग पिट, ओवरब्रिज आदि कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य अभियंता राजीव अग्रवाल ने मझोला से टनकपुर तक लाइन एवं स्टेशनों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी ठेकेदार को निर्माण में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बड़ी रेल लाइन निर्माण के चलते वर्ष 2016 से पीलीभीत-टनकपुर के बीच रेल सेवा बंद है। अब पीलीभीत से मझोला तक रेल सेवा शुरू की गई है, लेकिन बरसात के कारण मझोला से टनकपुर के बीच निर्माण कार्य में विलंब हुआ था। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बुधवार को उप मुख्य अभियंता अग्रवाल ने खटीमा, चकरपुर, बनबसा एवं टनकपुर स्टेशनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उप मुख्य अभियंता अग्रवाल ने कार्य कर रही ठेकेदार एजेंसी को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे की केंद्रीय टीम द्वारा निरीक्षण कर रेल सेवा के लिए हरी झंडी देने के बाद ही रेल सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद शीघ्र ही रेलवे की केंद्रीय टीम के निरीक्षण की तिथि तय हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें