फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पार्क में लगेंगी पटाखों की दुकानें

Wed, 11 Oct 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के जवाहर पार्क में पटाखों की दुकानों को लगाने पर चर्चा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीवाली में इस वर्ष भी पटाखों की दुकान नगर पंचायत के समीप जवाहर पार्क में लगेंगी। यह निर्णय नगर पंचायत, राजस्व, व्यापार संघ और पुलिस की संयुक्त बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी कमल कुमार के संचालन में हुई बैठक में उप जिलाधिकारी आरसी गौतम ने बताया कि दीवाली के पर्व पर इस बार बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों की दुकान नगर पंचायत के जवाहर पार्क में लगाई जाएंगी। जहां सभी लाइसेंसधारी दुकानदार अपनी पटाखों की दुकानें लगाएंगे। पटाखों की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश देने के साथ दमकल वाहन भी मौजूद रहेगा। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, विधायक प्रतिनिधि गोविंद वर्मा, सभासद रेनू गड़कोटी, पार्वती रावत, रमा देवी, कैलाश मेहरा, मनोज कुमार, प्रवीण, भुवन उपाध्याय, प्रहलाद सिंह, एसएचओ भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसआई हेमंत कठैत, राजकुमार बिष्ट के अलावा फायर कर्मी भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें