लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में जागरूकता रैली निकालते पीजी कॉलेज लोहाघाट के एनसीसी कैडेट।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने रायनगर चौड़ी गांव में जागरूकता रैली निकाली। कैडेटों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में कैडेटों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। ग्रामीणों को कूड़े को खुले में न फेंककर कूड़ेदानों में डालने, जैविक और अजैविक कूड़ेदानों का प्रयोग करने आदि की सलाह दी। इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कैशलेस लेनदेन, स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत को भी प्रेरित किया गया।
डॉ. सक्टा ने दुकानदारों को कैशलेस के फायदे बताते हुए भीम एप, पेटीएम आदि के जरिए लेनदेन करने को प्रेरित किया। रैली में सीनियर अंडर ऑफीसर गिरीश फर्त्याल, मीनाक्षी वर्मा, अंडर ऑफीसर शीतल सिंह, सिमरन, कैडेट हिमांशु डिक्टिया, पूजा विश्वकर्मा, अंकिता फर्त्याल आदि शामिल थे।