नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित बोर्ड ने रविवार को शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। गांधी मैदान में हुए समारोह में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे अध्यक्ष और बोर्ड सदस्यों का ईओ जयवीर सिंह राठी ने स्वागत किया।
एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने पहले अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार को और फिर सभी निर्वाचित सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, हूमा, पूजा, दीपक बेलवाल, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट टीटू, यागेश पांडेय, किशोर हर्बोला और सविता बिष्ट को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी घोषण पत्र के हर बिंदु पर प्राथमिकता से अमल होगा। सीमांकन में शहर में शामिल हुए नए क्षेत्रों को नगरीय विकास से जोड़ने का काम किया जाएगा। भगवत सरन के संचालन में हुए कार्यक्रम में एडवोकेट विनोद प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, राजेंद्र रावत, सौरभ गुप्ता, अमित कुमार सहित काफी लोग मौजूद थे।
अध्यक्ष और सभासदों ने किया कार्यभार ग्रहण
पहली बार नगर पंचायत बनी बनबसा के नव निर्वाचित अध्यक्ष रेनू अग्रवाल और सात वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पाटी की एसडीएम शिप्रा जोशी ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद अध्यक्ष अग्रवाल समेत सभी सभासदों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
अध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर नगर के विकास को पूरा करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के बाद हुई बोर्ड की बैठक में परिचय के अलावा नगर की मूलभूत समस्याओं के निवारण को लेकर मंथन भी किया गया।
रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल और सदस्य पंकज भट्ट, शकील अहमद मंसूरी, मोहन सिंह, प्रमोद कुमार, रेखा देवी, देव कुमारी और रंजना को शपथ दिलाई गई। सभासदों ने नगर विकास का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित अतिथियों के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद थे। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों से वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन पवन मित्तल और अभिषेक गोयल ने किया।