फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से दो घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बाराकोट के पास गिरे पेड़ को काटते फायर कर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एक बार फिर शुक्रवार को बंद रहा। बाराकोट के पास विशालयकाय पेड़ गिरने से मार्ग बंद रहा। अग्निशमन कर्मियों द्वारा पेड़ काटे जाने के बाद करीब दो घंटे बाद मार्ग को खोला जा सका। अलबत्ता इस दौरान आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

एनएच में बाराकोट लिंक रोड से कुछ दूरी पर शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे भारी-भरकम पेड़ धराशायी हो गया। इसके चलते करीब दो घंटे आवाजाही ठप रही। सूचना मिलने पर फायर ऑफिसर मोहन सिंह थापा के नेतृत्व मेें मौके पर पहुंची टीम ने भारी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया। इस दौरान लंबा जाम भी लग गया। करीब 6.35 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग खोला जा सका। पेड़ काटने में राजेश खर्कवाल, भूपेंद्र बिष्ट, शहबाज अली, प्रमोद कुमार आदि फायर कर्मियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन

चंपावत जिले के बंद आठ ग्रामीण मोटर मार्ग
चौड़ापिता-परेवा, सिर्तोली-मंगोली, थुवामोनी-खिलखनाला, ककरालीगेट-ठुलीगाड़, बसौटी-रोकुंवर, ललुवापानी-हिंगलादेवी, किमतोली-रौसाल और सिर्तोली-मनोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें