लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी में झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव की पहली शाम रीठासाहिब से आए कलाकारों के नाम रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखने के लिए देर रात तक दर्शक जमे रहे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा सतीश पांडेय व मोहित पाठक ने किया। देवभूमि सांस्कृतिक जन कल्याण सांस्कृतिक समिति के दलनायक नवीन रसीला के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने झूमाधुरी मैय्या तेरी जै जै कारा... वंदना प्रस्तुत की।
कलाकारों ने तेरी ढाई हाथे घमेली पुजिरे कमर..., क्रीम पौडर घिसनी किलै ना, मेरी निर्मला हंसनी किले ना... आदि गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। वहां गिरीश कुंवर, प्रकाश चंद्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा, गिरीश राम, गंगा पाटनी, हरीश सिंह, हेम पाटनी, शशांक पांडेय, कमल कुलेठा आदि थे।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवम ने बाजी मारी
लोहाघाट (चंपावत)। महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ग्राम प्रधान पाटन पाटनी जानकी बोहरा ने किया। प्राथमिक वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवम चौहान, जूनियर वर्ग में सुनील ने बाजी मारी। सुलेख प्राथमिक वर्ग में शिवम, जूनियर वर्ग में मनोज प्रथम रहे। प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ, बालिका वर्ग में सुहानी, बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सौरभ, बालिका वर्ग में रिया पंत अव्वल रहे। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सौरभ, बालिका वर्ग में अनामिका, बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सौरभ, 400 मीटर दौड़ ओपन में सक्षम, 100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में भावना, 400 मीटर बालक प्राथमिक वर्ग में सौरभ प्रथम रहे। निर्णायकों में जगदीश पाटनी, प्रमोद पाटनी, मुकेश पाटनी, सुंदरनाथ गोस्वामी, मोहित पाटनी, विमल बोहरा, कामेश पाटनी सोबन सिंह, पंकज बोहरा ने सहयोग किया। संवाद