फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरा दीदी तू जाली पज्याला, घर ओ बेना हम कसी के रुला

Thu, 01 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
नंदा मूर्तियों की विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के सुनकुरी गांव में चल रहे गौरा महोत्सव में लोगों ने मां गौरा को ससुराल के लिए विदा किया। इस दौरान ‘गौरा दीदी तू जाली पज्याला, घर ओ बेना हम कसी के रुला’ के बोलों ने सभी की आंखें नम कर दी। पिछले एक सप्ताह से यहां गौरा महोत्सव के कारण चहल-पहल बनी थी।
विज्ञापन


गौरा देवी की विदाई के बाद अक्षत और फलों को आकाश की ओर उछाला गया। मान्यता है कि जिस महिला के आंचल में फल और अक्षत गिरते हैं, वह अपने को भाग्यशाली महसूस करती है। खड़नौला, जिडी, निडिल आदि कई गांवों में भी मां गौरा को विदा किया गया। विदा करने से पहले लोगों ने सभी देवी-देवताओं का स्मरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें