फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी स्पोट्र्स क्लब रीठासाहिब ने जीती क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
चल्थियां गांव में क्रिकेट प्रतियो‌गिता के समापन पर मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के चल्थियां में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। एक तरफा मुकाबले में नंदा देवी स्पोर्ट्स क्लब रीठासाहिब ने भिंगराड़ा इलेवन को 108 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

चल्थियां के टाक मैदान में जय बजरंगबली कंस्ट्रक्शन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भिंगराड़ा इलेवन और नंदा देवी स्पोर्ट्स क्लब रीठासाहिब के बीच खेला गया। रीठासाहिब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 217 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इस टीम के कमल नाथ ने 76 और दीपक ने 71 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भिंगराड़ा की टीम 109 रनों में ही सिमट गई। विजेता टीम के कमल को मैन ऑफ द मैच और मदन कुल्याल को मैन ऑफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया। इस मैच अंपायर चमन कुंवर, अर्जुन टम्टा, स्कोरर भगवान बिष्ट ने की। प्रतियोगिता के आयोजक भगवान कुंवर ने विजेता टीम को साढ़े सात हजार और ट्राफी उप विजेता टीम को चार हजार और ट्राफी प्रदान की। आयोजन में नीरज कुंवर, यशवंत सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें