फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी नायल पेयजल योजना

Sat, 04 Jul 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि पेयजल समस्या को दूर करने के लिए नायल पेयजल योजना जल्द बनाई जाएगी। इसके लिए जिला योजना (डीपी) में बजट का प्रावधान किया जाएगा। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव रखने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


नायल, बजौन, दियूरी और बगेड़ी ग्राम पंचायत के लोगों की मौजूदगी में नायल में हुए कार्यक्रम में उन्होंने इलाके के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया। धौन-दियूरी मोटर मार्ग से नायल गांव तक सड़क, गांव के आंतरिक क्षेत्रों को संपर्क मार्ग से जोड़ने की घोषणा की। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती, ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल वर्मा, जीवन गिरि, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी आदि ने भी समस्याएं सुनीं। इस दौरान नायल के प्रधान जगदीश सिंह, बजौन के भुवन भट्ट, दियूरी के जानकी देवी, बगेड़ी के प्रेम दत्त, बीडीसी सदस्य नीमा राज, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष सुधीर साह, अशोक कार्की, श्याम कार्की, धीरज सिंह, योगेश खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें