फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाली नदी के नगरूघाट में पारंपरिक मेला शुरू

Wed, 25 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा में महाकाली नदी के तट पर नगरूघाट में पारंपरिक मेला शुरू हो गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, बाराही मंदिर केमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने मेेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उन्होंने शताब्दियों से अपने पूर्वजों की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को बधाई दी। सल्टा में गंगा दत्त, जगदीश पांडेय, बगोटी में जयदत्त, जमरसों में तेज सिंह में नागार्जुन देवता अवतरित हुए। नागार्जुन देवता के जयकारे के साथ जत्थे बगोटी पहुंचे।

बगोटी सल्टा, जमरसों से आए जत्थों का आपस में मिलन हुआ। यहां से बारी-बारी से जत्थे नगरूघाट की ओर प्रस्थान करने लगे। जत्थों के आगे लाठीधारी युवक, पीछे महिलाएं मांगल गीत गाते हुए चल रही थी। मजपीपल, सुनकुरी, देवकूड़ा, सुल्ला आदि गांवों के जत्थों ने मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन


मेला कमेटी के अध्यक्ष बहादुर चंद की अध्यक्षता, डॉ. सतीश पांडेय ने संचालन किया। समारोह में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा, कमल बोहरा, विक्रम सामंत, पुष्कर सिंह, अनिल पांडेय, जगदीश पांडेय ने विचार रखे।

यहां नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय दलबल के साथ पहुंचे हैं। एसएसबी के जवान भी पुलिस को सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें