फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठ चतुर्दशी पर लधौनधुरा में दो दिनी मेला शुरू

Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
लधौनधुरा में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर दो दिनी मेला शुरू हो गया है। मंगलवार को ईजर गांव से भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई, जो खरही के मुख्य मंदिर में पहुंची। चंद राजाओं की ओर से शताब्दियों पूर्व चढ़ाए गए चांदी के छत्र के साथ डोले को सजाया गया था।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य पुजारी पानदेव शर्मा, बिरगुल के महराना बंधु, खरही गांव के छड़ीदार दीवान राम, जगदीश राम, नवीन राम, काशी राम, रमेश राम आदि लोग हाथों में लाठियां लेकर डोले की रक्षा के लिए आगे चल रहे थे। दिनभर यहां भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। डोले के साथ ईजर, खरही, नाखुड़ा, तल्ली खरही, बैजगांव, क्वैराली, मल्ली खरही आदि गांवों के निर्मांसी लोग शामिल थे।

यहां दिनभर लोगों ने खरीददारी की। पहले इस स्थान में बहुत बड़ा व्यापारिक मेला होता था। मेला कमेटी की ओर से चंद्रशेखर जोशी, प्रकाश शर्मा, तुलसी प्रसाद शर्मा, शिवराज सिंह, भुवन  राम, टीका राम शर्मा, दीवान सिंह, श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक भट्ट आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं। मेले में जिला पंचायत सदस्या निर्मला महराना, पूर्व सदस्य मुकेश महराना भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें