लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक का सात दिवसीय एनएसएस शिविर कृषि विज्ञान केंद्र में शुरू हो गया है। शिविर के शुभारंभ पर शिविरार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सचिन जोशी ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने एनएसएस शिविर को समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. दीपाली तिवारी पांडेय ने शिविरार्थियों को तकनीकी खेती के बारे में जानकारी दी। स्वयं सेवकों ने मेरा सैय्या जी सारा गौं का छन हीरो..., रामदाई का होटल..., आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहां कमलेश भट्ट, कल्पना, सोनू कुमार, डाॅ. अविकल कुमार, कमलेश कुमार आजाद, अनिल रौतेला, प्रीति मौर्या, डीके शर्मा, बीरेंद्र प्रताप धौनी, उमाकांत दिवाकर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।