फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मना संगीत विद्यालय का 12 वां वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते प्रशिक्षु कलाकार। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना...
विज्ञापन

धूमधाम से मना संगीत विद्यालय का 12 वां वार्षिकोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। शास्त्रीय संगीत विद्यालय का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलाकारों ने ‘ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना’ और ‘चाहूंगा में तुझे सांझ सवेरे’ की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक अनिल पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पं. जितेंद्र भट्ट ने राग यमन पर आधारित गणेश वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। लोक गायक बासु चौड़ाकोटी ने किशोर कुमार के गीत ‘ओ साथी रे, तेरे बिना भी क्या जीना’ सुनाया। सीपी शर्मा ने ‘चाहूंगा में तुझे सांझ सवेरे’, मेघा मिश्रा ने ‘गली में आज चांद निकला’, अनिल पालीवाल ने राग दरबारी, पिंकी भट्ट ने ‘लग जा गले’, कोमल रौतेला ने ‘दमा दम मस्त कलंदर’, डिंपल कठायत ने राग सोहनी, नेहा पंत ने सुंदर प्रस्तुति दी। जूनियर वर्ग में माही शाह, तंवी यादव, अभिनव चौड़ाकोटी, हिमानी, तनीषा तिवारी, अभया जोशी, पायल जोशी, ओमनी, दिव्यांश अग्रवाल, कनक महर, मनीषा भट्ट ने राग, भजन, कुमाऊंनी और हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन बासु चौड़ाकोटी ने किया। संगीताचार्य अनिल पालीवाल ने हारमोनियम पर और नीरज कापड़ी ने तबले पर संगत दी। कार्यक्रम में नवलकिशोर तिवारी, अजय देउपा, नारायण दत्त, ललिता, मेघराज, तनूजा, अनीता नैथानी, प्रत्यक्ष भंडारी, प्रकाश भट्ट, कराटे कोच सुंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 02 टीएनपी 02 पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें