फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने फिर जलाए जंगल, झूमाधुरी मंदिर परिसर तक पहुंची आग

विज्ञापन
लोहाघाट में झूमाधुरी के जंगल में लगी आग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जाड़ों के सीजन मेें भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा वारदात में लोहाघाट रेंज के झूमाधुरी के जंगल में भीषण आग लग गई। आग लगने से एक हेक्टेयर से अधिक वन संपदा और वन्य जीवों को काफी नुकसान पहुंचा है। जंगल की आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते वह मां झूमाधुरी मंदिर परिसर तक पहुंच गई। वन कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

रेंजर दीप जोशी ने बताया कि शुक्रवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने झूमाधुरी के जंगल में आग लगा दी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन कर्मियों और ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने का कार्य किया गया। आग इतनी विकराल थी कि उसमें काबू पानी काफी मुश्किल हो गया था। जंगल की आग झूमाधुरी मंदिर परिसर तक पहुंच गई। रेंजर ने बताया कि रात करीब 11 बजे जंगल में लगी आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगाने वाले अराजक तत्वों की तलाश जारी
लोहाघाट (चंपावत)। काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी और लोहाघाट के रेंजर दीप जोशी का कहना है कि जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है। ग्रामीण आग लगाने वालों की जानकारी देेने में सहयोग नहीं किया जा रहा है। वन पंचायत के जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वन प्रबंधन समिति की भी है। जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान कर की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें