फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना सिंह देउ और राहुल मेहरा को मिला बेस्ट कैडेट का पुरस्कार

विज्ञापन
लोहाघाट में सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैड्ट मुन्ना देऊ को सम्मानित करते विधायक पूरन फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज के एनसीसी विभाग में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया गया। एनसीसी प्रभारी डॉ. कमलेश सक्टा के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने पुरस्कार बांटे। विधायक ने कैडेटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन

अल्फा कंपनी के कैडेट मुन्ना सिंह देउ और राहुल मेहरा बेस्ट कैडेट रहे। ब्रावो कंपनी में अंजलि बिष्ट, गीता प्रथम रहीं। चार्ली कंपनी में सुमन जोशी, रिचा ठाकुर, डेल्टा कंपनी से विजय पाटनी, सूरज पाटनी प्रथम रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में नेहा पालीवाल, अंजलि विश्वकर्मा प्रथम, अमरीन कुरैशी द्वितीय, रिचा तृतीय, मधु ढेक चतुर्थ रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में कॉलेज की डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. शिवानी कर्नाटक निर्णायक रहीं। लेफ्टिनेंट डॉ. सक्टा ने कैडेटों की वर्षभर की गतिविधियां बताईं। इस दौरान प्रो. अनीता सिंह, प्रो. रितु मित्तल, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. विमला देवी, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. रामधन नौटियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल ढेक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें