फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष से नही हुई नगर पंचायत बोर्ड बैठक

विज्ञापन
बनबसा नगरपंचायत में कंपेक्टर का निरीक्षण करते एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने शुक्रवार को नगर पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले वर्ष से बोर्ड की बैठक नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। शीघ्र बोर्ड बैठक नहीं कराए जाने पर बोर्ड भंग करने की संस्तुति करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पिछले वर्ष 19 दिसंबर 2019 के बाद से बोर्ड की बैठक नहीं की गई है। कहा कि 19 दिसंबर 2020 तक बोर्ड की बैठक नहीं किए जाने पर बोर्ड को भंग करने की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत के सभी अभिलेखों की गंभीरता से जांच की। जन्म, मृत्यु पंजिका का गंभीरता से निरीक्षण किया और निरीक्षण पंजिका बनाने के निर्देश दिए, साथ ही नगर पंचायत की आय व्यय की जानकारी ली। वहां ईओ डा. सुबोध रंजन, भूपेंद्र तिवारी, प्रकाश चंद, जगदीश चंद्र जोशी, गिरीश कापड़ी, विनोद चंद, विमला आर्या, कुसम देऊपा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें