फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के संरक्षण में शिव मंदिर समूह की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
चंपावत के चैकुनीबोरा शिव मंदिर की मरम्मत करते मजदूर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के चैकुनीबोरा ग्राम पंचायत में स्थित पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित शिव मंदिर समूह की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पुरातत्व विभाग के संरक्षण में ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से मंदिर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। 19 लाख रुपये की लागत से मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के चैकुनीबोरा में चंद शासक अभय चंद की ओर से 14वीं शताब्दी में शिव मंदिर समूह का निर्माण किया गया था। इसके तहत यहां पांच मंदिरों का निर्माण किया गया था। इस मंदिर का रखरखाव दो दशक से पुरातत्व विभाग की ओर से किया जा रहा है। वर्तमान में मुख्य मंदिर के साथ अन्य मंदिर भी जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। पुरातत्व विभाग की मांग पर ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 19 लाख रुपये का आंगणन तैयार किया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता पीके वर्मा ने बताया कि शिव मंदिर समूह की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। मंदिर की सभी शिलाओं और पत्थरों को हटाकर उन्हें रासायनिक घोल से धोया जाएगा और मंदिर को पुरानी शैली में बनाया जाएगा। ग्रामीण मनीष सिंह, नीरज सिंह, त्रिलोक सिंह, जगदीश सिंह आदि ने शिव मंदिर समूह का मरम्मत कार्य शुरू होने पर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें