फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गंदगी करने पर पालिका ने नौ लोगों का चालान किया

Wed, 01 May 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में बुधवार को ईओ ने दुकानों का निरीक्षण पर नौं लोगों का चालान काटा।
विज्ञापन
लोहाघाट। नगर पालिका ने पॉलीथिन रखने और दुकान के आगे गंदगी फैलाने पर नौ लोगों का चालान किया है। पालिका ने व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका के ईओ पीएस बोहरा ने नगर की खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार और मीट मंडी में कई दुकानों का निरीक्षण किया। चेकिंग अभियान में पांच दुकानदारों का पॉलीथिन रखने और चार दुकानदारों का दुकानों से गंदगी रखने पर दो हजार रुपये का चालान किया गया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में राजकुमार बिष्ट, प्रमोद महर, सुमित गड़कोटी और संदीप वाल्मीकि मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें