वार्षिकोत्सव में लोकनृत्य पेश करती एबीसी अल्मा मैटर स्कूल की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
एबीसी अल्मा मैटर स्कूल का वार्षिक खेलकूद एवं वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने दीप किया। उन्होंने खेलकूद को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए बच्चों को खेलकूद में बढ़-चढ़कर भागीदारी की प्रेरणा दी। इस मौके पर खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताओं अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया।
स्टेडियम मैदान में विद्यालय के प्रबंधक मदन सिंह महर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी तड़ागी ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी एवं राजस्थानी लोकनृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में आरएसएस के पूर्व प्रांत प्रचारक महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, त्रिनीति स्कूल के प्रबंधक जेबी सिंह, विजन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवलकिशोर तिवारी, वीडीओ तपन गड़कोटी, दिनेश चंद्र शास्त्री, एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक धर्मेंद्र चंद आदि मौजूद थे।