फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश

Sat, 08 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसडीएम अनिल चन्याल ने पुलिस, बिजली विभाग और मोहर्रम कमेटी की बैठक लेकर मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने के निर्देश दिए। कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मोहर्रम के ताजिये जिस मार्ग से गुजरेंगे, ताजिये गुजरने तक वहां की बिजली कटौती की जाए।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम ने पुलिस को मोहर्रम पर सुरक्षा और नगर पालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। वर्ष 2007 में मोहर्रम के दिन बिजली के तार से ताजिये में फैले करंट से एक युवक की मौत की घटना का जिक्र आने पर एसडीएम ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि जिस मार्ग से ताजिये गुजरेंगे, उस क्षेत्र में ताजियों के गुजरने तक बिजली कटौती रखी जाए।

बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी राजेश श्रीवास्तव, कोतवाल वीसी शर्मा, ग्राम प्रधान अमजद हुसैन, मुस्तफा हसन, नगर पालिका के जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें