फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरीठा साहिब मेला आज से

Wed, 18 May 2016 10:56 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब मेला आज से - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मीठे रीठे के लिए प्रसिद्ध श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे में बृहस्पतिवार से तीन दिनी मेला शुरू हो जाएगा। मेले में हजारों तीर्थयात्री शिरकत करते हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को गुरुद्वारे में उप्र के कई शहरों से आए तीर्थयात्रियों ने लंगर छका। मेले में पहले दिन सबद-कीर्तन, अखंड पाठ, गुरु कथा शुरू होगी। गुरुद्वारे के बाबा श्याम सिंह ने बताया कि मुख्य मेला शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन


मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई मदद नहीं मिलती है। वहीं व्यवस्थाओं का हाल अब भी बुरा है। प्रशासन के स्तर से मेले की व्यवस्था में हाथ नहीं बंटाया जा रहा है। यहां तक कि अस्थायी शौचालय और मूत्रालय भी नहीं बनाए जा सके। बाबा बिल्लो ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से खेतों में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अभी तक रोडवेज की बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक दीपक रावत का कहना है कि मेला अवधि में तीन दिन तक रोडवेज की बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें